Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

खूनी ओडियन नाले में गिरा किराना व्यापारी, मौत

  • स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर नाले से निकाला शव
  • पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र ओडियन नाले में मंगलवार रात एक किराना व्यापारी की शराब के नशे में गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक व्यापारी का शव नाले में तलाश किया, लेकिन काफी देर बाद नाले से शव बरामद हो पाया। स्थानीय लोगों ने नाले में गत दिनों हुई कई मौत पर हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों का आरोप है कि नाला अब तक कई लोगों की जान ले चुका है, लेकिन निगम प्रशासन इस ओर से लापरवाह बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल मोर्चरी भिजवाया।

16 13

ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र भगवतपुरा निवासी निमिष 25 पुत्र स्व. अखिलेश अग्रवाल की ओडियन सिनेमा नाले पर किराना स्टोर की दुकान है। मंगलवार रात जब निमिष दुकान बंद करके निकला तो वह नाले में जा गिरा। इससे पहले स्थानीय लोग कुछ समझ पाते वह गहरे गंदे पानी की दलदल में समाता चला गया। निमिष के नाले में डूबने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में सैकड़ों स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद थाना ब्रहमपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय कई लोगों की मदद से बामुश्किल नाले से काफी देर बाद निमिष का शव बरामद किया।

17 12

निमिष का शव बरामद होते ही स्थानीय लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाया कि कई लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद नहीं खुली है। इससे पहले भी तीन चार लोग नाले में गिरने पर अपनी जान गंवा बैठे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल मोर्चरी भिजवाया। लोगों का आरोप है कि ओडियन का नाला अब तक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। यह खूनी नाला कहलाने लगा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन नाले को खुला छोड़े है। जिसमें लोग फिसलकर अंदर गिर जाते हैं। लोगों का कहना है कि निमिष ने शराब पी रखी थी। ज्यादा नशे की वजह से वह नाले में गिर गया।

सरधना: खेतों में पक रहा था जहर

मेरठ: जिले में आबकारी विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी अवैध शराब के निर्माण और व्यापार पर अंकुश लगता दिखाई नहीं दे रहा है। मंगलवार को आबकारी टीम ने सरधना क्षेत्र के कई गांवों और खेतों में दबिश दी। जिसमें खेतों से आबकारी टीम को भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने के लिए तैयार की गई सामग्री और अवैध शराब बरामद हुई। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके जिले में शराब माफियाओं के होंसले बुलंदियों पर हैं।

जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को आबकारी टीम ने सरधना थाना क्षेत्र के गांव नवादा, अख्खेपुर, ग्राम खेड़ा आदि में व खेतों पर दबिश दी। दबिश के दौरान आबकारी टीम को खेतों से लगभग पांच कुंतल अवैध शराब बनाने की सामग्री (लहन) व 65 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामद लहन को टीम ने टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। उधर, टीम ने थाना लिसाड़ीगेट अंतर्गत श्यामनगर में दबिश देकर लगभग दस लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। गढ़ रोड पर जयदेवी नगर में भी आबकारी टीम ने दबिश दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img