Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच आज होगा मुकाबला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप में आज 40वां मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच कीवी टीम के लिए काफी अहम है। उसे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

वहीं, अफगानिस्तान इस मुकाबले में उलटफेर कर भारत की सेमीफाइनल की राह आसान कर सकता है। क्योंकि अफगानिस्तान की जीत भारत के हित में ज्यादा है। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मैच से स्पष्ट हो जाएगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन होगी।

पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड यह तीन टीमें पहले ही टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। आइए ऐसे में आपको दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं।

न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

इस विश्व कप में अब तक न्यूजीलैंड ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखकर कहा जा सकता है कि कीवी टीम का पलड़ा भारी है। हालांकि, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कोई भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। यह पहली बार होगा जब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

वहीं, कीवी टीम ने अपने विश्व कप अभियान में केवल एक मैच हारा है और वह तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की कगार पर खड़ी है। उसे अंतिम चार में जगह बनाने के लिए सिर्फ अफगानिस्तान पर जीत की दरकार है। जबकि अपने आखिरी विश्व कप मैच में अफगानिस्तान कीवियों का खेल बिगाड़ सकता है।

अगर इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम जीतती है तो फिर भारत को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। क्योंकि टीम इंडिया का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान के जो खिलाड़ी टक्कर दे सकते हैं उनमें मोहम्मद नबी, मोहम्मद शहजाद, राशिद खान, मुजीब उर रहमन और हजरतुल्लाह जजाई शामिल हैं। वहीं, कीवी टीम के खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल, केन विलियमसन, डारेल मिशेल, डेवोन कॉन्वे और ट्रेंट बोल्ट से सावधान रहना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड- मार्टिन गुप्टिल, डारेल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, टीम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

अफगानिस्तान- हजरतुल्लाह जजाई, मोहम्मद शहजाद, रहमानउल्लाह गुरबाज, गुलबदीन नाईब, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनात, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, हामिद हसन।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img