Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

…आखिर दरोगा ने खुद को मारी गोली, सामने आई यह बात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज गुरूवार को पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जीवन की लीला खत्म कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

फौरन पुलिस के अधिकारी एसपी ट्रैफिक, एसपी देहात, एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे, जहां दरोगा का शव उसकी बेड पर पड़ा मिला।

इस पूरे घटना पर एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह का मामला लग रहा है जिसकी वजह से दरोगा ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस केस की जांच बारीकी से कर रही है।

बता दें कि सहारनपुर की नगर कोतवाली में तैनात दरोगा इंद्रजीत सिंह ने मेरठ पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दरोगा ने पारिवारिक क्लेश की वजह से घटना को अंजाम दिया है। दरोगा के परिवार में उसकी 19 वर्षीय बेटी और एक 14 साल का बेटा है। दरोगा का छोटा भाई पुलिस में है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में है।

पिता पुलिस विभाग से ही रिटायर हैं। दरोगा का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img