Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

शादी समारोह में कहासुनी के बाद मेहमानों में मारपीट, चार घायल

  • देवबंद में सांपला रोड पर चल रहा था समारोह, सहारनपुर से आई थी बरात

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: शादी समारोह में खाना खाने के दौरान कुछ लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।
गुरुवार को सांपला रोड स्थित एक सभागार में शादी समारोह चल रहा था और सहारनपुर से बरात आई थी। दोपहर के खाने के दौरान दुल्हन पक्ष की तरफ से आए मेहमानों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दो पक्षों में बंटे लोगों में जमकर मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे भी चले।

इससे वहां अफरा तफरी मचने के साथ ही खाना इधर उधर बिखर गया। मारपीट में सहारनपुर से आए मेहमान शमशेर, महिला फुरकाना और देवबंद के गुलबहार व शाहरुख घायल हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घायलों का सीएचसी ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जांच उपरांत जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img