Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Rahul Vaidya: ‘जोकर’ कहने के बाद अब राहुल वैद्य के बदले सुर! विराट कोहली से कहा शुक्रिया

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सिंगर राहुल वैद्य और क्रिकेटर विराट कोहली के बीच सोशल मीडिया पर चल रही तनातनी अब थमती नजर आ रही है। हाल ही में राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए विराट को अनब्लॉक करने के लिए धन्यवाद कहा है। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब राहुल ने इंस्टाग्राम पर यह दावा किया कि उन्हें विराट कोहली ने ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कोहली और उनके फैन्स पर नाराजगी जताते हुए ‘जोकर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस बयान को लेकर राहुल को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

राहुल वैद्य ने शेयर किया पोस्‍ट

राहुल ने सोशल मीडिया पर एक लम्‍बा पोस्‍ट शेयर किया है। राहुल ने लिखा कि ‘साथ ही वे अपरिपक्व लोग जिन्होंने मेरी पत्नी और मेरी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया, मेरी छोटी लड़की की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और मुझे और मेरे प्रियजनों को बहुत सारी गालियां भेजीं और अभी भी ऐसा करना जारी रखे हुए हैं…भगवान आप सबको दुखी बुद्धि दे। मैं भी आपको वही या उससे भी बुरी बातें लिख सकता हूं, लेकिन मैं नहीं लिखूंगा क्योंकि इससे केवल नकारात्मकता बढ़ेगी जो हमें कहीं नहीं ले जाएगी!’

पूरा विवाद क्‍या था?

दरअसल, दो मई को विराट कोहली ने अवनीत की फोटो लाइक कर दी थी। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। बाद में विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो लाइक करने के पीछे की वजह बताई थी और सफाई पेश की थी। मामला बढ़ता देख कोहली ने स्पष्टीकरण दिया जिससे इसे लेकर किसी तरह की गलतफहमी आगे ना बढ़े। हालांकि, इसने आग में घी डालने का काम किया। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड देख रहा था तो शायद गलती से प्रतिक्रिया दी गई। इसके पीछे किसी तरह का कोई इरादा नहीं था। मैं अपील करता हूं किसी तरह की गैर जरूरी कयास नहीं लगा जाएं। आप लोगों का धन्यवाद।’

विराट की पोस्‍ट को लेकर राहुल ने किया था ऐसा रिएक्‍ट

अवनीत कौर की फोटो को लाइक करने के बाद विराट ने सफाई दी थी। इस घटना के बाद राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा था कि ” मैं कहना चाहता हूं कि आज के बाद ऐसा हो सकता है कि एल्‍गोरिदम बहुत सारी तस्‍वीरें लाइक कर दे, जो मैने नहीं की हों। तो, जो भी लड़की हो इस बारे में पीआर न करें क्‍योंकि यह मेरी गलती नहीं है। ये इंस्‍टाग्राम की गलती है, ठीक है?”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img