Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

राहु का राशि परिवर्तन आज: मीन से कुंभ में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। वैदिक ज्योतिष में छाया ग्रह राहु को एक रहस्यमयी और अत्यधिक प्रभावशाली ग्रह माना जाता है, जो जीवन में अचानक बदलाव, भ्रम, मानसिक असंतुलन, आकस्मिक लाभ या हानि जैसे प्रभाव ला सकता है। यह ग्रह हर 18 महीने में राशि बदलता है, और इस बार इसका महत्वपूर्ण गोचर आज, रविवार 18 मई 2025 को हो रहा है। वहीं, आज सायं 4:30 बजे, राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर अब 5 दिसंबर 2026 तक प्रभाव में रहेगा। राहु का यह परिवर्तन न केवल ज्योतिषीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि आम लोगों के जीवन के कई पहलुओं पर भी गहरा असर डाल सकता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह गोचर सभी 12 राशियों के लिए किसी न किसी रूप में असर डालेगा। कुछ के लिए यह प्रगति, नए अवसर और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है, जबकि कुछ को सावधानी और संयम से काम लेने की सलाह दी जाती है।

जिन लोगों की कुंडली में इस समय राहु की महादशा या अंतर्दशा चल रही है, उनके लिए यह समय अधिक संवेदनशील और प्रभावशाली रहेगा। करियर, स्वास्थ्य, संबंध और मानसिक स्थिति जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह गोचर जहां मिथुन, तुला, मकर और वृषभ राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है, वहीं कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों को कुछ मानसिक उलझनों और निर्णयों में सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। अब आइए विस्तार से जानते हैं कि राहु का यह गोचर आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा….

मेष राशि

राहु आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपकी आय में वृद्धि के संकेत मिलते हैं। नए स्रोतों से लाभ हो सकता है, लेकिन आपको सट्टा, लॉटरी या शेयर बाजार में अधिक जोखिम से बचना चाहिए। मित्रों से जुड़े लाभ के योग हैं पर भरोसे में सावधानी रखें।

वृषभ राशि

यह गोचर आपके दशम भाव में हो रहा है जो करियर और सामाजिक छवि से जुड़ा होता है। परिवार में कुछ उलझनें या मतभेद हो सकते हैं, अतः विवादों से दूर रहें और धैर्य से परिस्थितियों को संभालें। कामकाज में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

मिथुन राशि

राहु का गोचर नवम भाव में होगा, जिससे धार्मिक यात्रा या उच्च अध्ययन की योजनाएं बन सकती हैं। हालांकि, इस दौरान आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। भाग्य का साथ धीरे-धीरे मिलेगा, धैर्य से काम लें।

कर्क राशि

धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं या कोई अप्रत्याशित आर्थिक जिम्मेदारी आ सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी चिंता रह सकती है।

सिंह राशि

केतु के प्रभाव के साथ राहु का गोचर भी आपके सातवें भाव को प्रभावित करेगा। दांपत्य जीवन और पारिवारिक संबंधों में तनाव या गलतफहमी हो सकती है। आपको अपने क्रोध और शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा।

कन्या राशि

राहु का गोचर आपके छठे भाव में होगा, जो प्रतिस्पर्धा, शत्रु और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। यह समय मान-सम्मान बढ़ाने वाला हो सकता है, बशर्ते आप निस्वार्थ भाव से मेहनत करते रहें। कानूनी मामलों में विजय के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

आपके पंचम भाव में राहु का गोचर होगा। इस समय मानसिक चिंता और भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। पूजा-पाठ, ध्यान और प्राणायाम का सहारा लें। संतान से संबंधित मामलों में थोड़ी चिंता हो सकती है।

वृश्चिक राशि

चतुर्थ भाव में राहु के गोचर से पारिवारिक और घरेलू मामलों में थोड़ी अशांति रह सकती है। वाहन या संपत्ति से जुड़ी योजनाओं में बाधा आ सकती है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है।

धनु राशि

तृतीय भाव में राहु का गोचर आपको साहसी और सक्रिय बना सकता है। यह समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा है, बशर्ते आप सही दिशा में प्रयास करें। तरक्की के अच्छे संकेत हैं, लेकिन अहम और जल्दबाज़ी से बचें।

मकर राशि

द्वितीय भाव में राहु का गोचर आपके वाणी और धन को प्रभावित करेगा। बोलचाल में संयम रखें क्योंकि कोई भी बात विवाद का कारण बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन निवेश करते समय सतर्कता जरूरी है।

कुंभ राशि

राहु आपके लग्न भाव में प्रवेश करेगा, जिससे आपका व्यक्तित्व, सोच और मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। तनाव बढ़ सकता है, इसलिए योग, ध्यान और संयम का सहारा लें। आत्मनिरीक्षण और शांत चित्त से निर्णय लें।

मीन राशि

राहु अब आपके बारहवें भाव में रहेगा। यह समय विदेश यात्रा, खर्चों और गुप्त शत्रुओं से जुड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और धन का प्रबंधन सोच-समझकर करें। किसी बड़ी योजना में निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img