Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कोरोना की रिकॉर्ड वृद्धि के बाद सरकार ने लिया यह फैसला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने एक बार फिर अपनी गिरफ्त में लिया है। दिन-ब-दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। कोरोना के दैनिक मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तमाम पाबंदियों के बावजूद कोरोना का प्रकोप चरम पर है।

इस बीच, बीते 24 घंटे में गुरुवार को सर्वाधिक 72 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए और 459 लोगों की कोविड से जान चली गई। बुधवार की तुलना में करीब 19 हजार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह गुरुवार को यह जानकारी दी।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि अब से छुट्टी वाले दिन भी सभी केंद्रों पर कोविड का टीका लगाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 72,330 नए मामले आए हैं और 459 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,22,21,665 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,62,927 हो गई।

5.84 लाख के पार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 40,382 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,14,74,683 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।

रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी रह गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5,84,055 पहुंच गए हैं।

टीकाकरण: आज से तीसरा चरण हुआ शुरू

बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। आज से देश में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो गया है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। देश में अब तक 6,51,17,896 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img