Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Ranveer Singh: डैडी ड्यूटी के बाद अब अपने काम पर वापसी करने में जुटे अभिनेता, रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इसी महीने 8 तारीख को पिता बने हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है। जिसके साथ रणवीर सिंह अपनी डैडी ड्यूटी निभाने में व्यस्त थे। लेकिन अब हाल ही में वह अपने काम पर वापसी करने की तैयारी में जुट गए हैं। अभिनेता ने बेबी गर्ल के जन्म की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट साझा नहीं किया थी। लेकिन आज गुरुवार को उन्होंने एक तस्वीर साझा की है। जिसने फैंस को दीवाना कर दिया है।

सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे रणवीर सिंह

दरअसल, रणवीर सिंह ने कई दिनों के बाद आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

फैंस लगा रहे अनुमान

अभिनेता रणवीर सिंह तस्वीर में बनियान और नीले शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्टर ने यह फोटो जिम से साझा की है, क्योंकि वे ग्लब्स पहने दिख रहे हैं। उन्होंने बालों को बांधा हुआ है और बीयर्ड लुक में दिख रहे हैं। अभिनेता ने अपने डोले-शोले दिखा रहे हैं और कसरत करते हुए जमकर पसीना बहा रहे हैं। तस्वीर देखकर फैंस कयास लगा रहै हैं कि क्या रणवीर ने डॉन 3 की तैयारी शुरू कर दी है? हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

मालूम हो कि जुलाई में रणवीर सिंह की नई फिल्म का एलान किया गया था। वे निर्देशक आदित्य धर की एक एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे। इसमें वे अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। ऐसे में हो सकता है कि रणवीर इसी फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारी कर रहे हों। इसके अलावा रणवीर सिंह की झोली में ‘सिंघम अगेन’ भी है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में वह सिम्बा की अपनी भूमिका को दोहरा रहे हैं। दूसरी तरफ, ‘डॉन 3’ में भी उनकी जगह पक्की हो चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img