Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

रेत से भरे ओवरलोड डंफरों के खिलाफ चला अभियान

  • एसडीएम और खनन निरीक्षक ने तीन रेत के डंफर किए सीज

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: उप जिलाधिकारी और खनन निरीक्षक ने क्षेत्र में बालू रेत से भरे आवेरलोड डंफरें के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने तीन ओवरलोड डंफर पकड़कर उनको सीज कर दिया।

शुक्रवार की सुबह एसडीएम उद्भव त्रिपाठी व खनन निरीक्षक रंजना सिंह ने संयुक्त रूप से खादर क्षेत्र में रेत से भरे ओवरलोड डंफरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने गांव मलकपुर के पास से रेत के दो ओवरलोड डंपर पकड़ कर सीज करते हुए पंजीठ चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिए।

इसके कुछ देर बाद खनन निरीक्षक रंजना सिंह ने यमुना खादर की ओर से आ रहे रेत से भरे एक डंफर को रूकने का इशारा किया तो चालक ने डंफर की गति बढ़ा दी। इसके बाद खनन निरीक्षक ने गाडी से पीछा करके डंफर का पीछा किया। जिस पर डंफर चालक गांव गंदराउ के पास डंफर को सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा डंफर को कब्जे में ले लिया।

खनन निरीक्षक रंजना सिंह ने बताया कि तीन ओवरलोड रेत के डंफर पकड़े गए है। डंफर छोड़कर भागने वाले चालक के विरूद्ध सरकारी काम में बाधा डालने व खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img