- प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित भी किया
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: अग्रवाल महिला सभा की महिलाओं ने नववर्ष रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुती, डांस, सरप्राईज गेम्स आदि कार्यकम का आयोजन किया गया।
अग्रवाल महिला सभा की महिलाओं ने शनिवार को मंजू अग्रवाल की अध्यक्षता में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम का संचालन रितु अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति, सोलो डांस, मॉडर्न सत्संग, एनीवर्सरी सरप्राइज गेम्स, कपल डांस के साथ साथ प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद फैमिली डिनर भी आयोजित किया गया। काय्रक्रम में अनुभा , मीना, सारिका, कनिका, मोनी, रेणुका, नीति, अनिल अग्रवाल, संजय गोयल व आदेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

