Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

कोरोना जागरूकता: साइकिल रैली को कृषि मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

जनवाणी ब्यूरो |

रुद्रपुर: गुरुवार को कोरोना महामारी के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया! क्रीड़ा विभाग कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के तत्वाधान में मेट्रोपोलिस गेट रुद्रपुर से संजय वन तक 30 किलोमीटर साइक्लिंग ट्रेक व करोना जागरूकता अभियान रैली निकाली गई।

रैली को मुख्य अतिथि कृषि एवं उद्यान मंत्री उत्तराखंड सुबोध उनियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना महामारी से सुरक्षा के बारे में आम जनता को शिक्षित करने व स्वयं को फिट रखने के मुख्य उद्देश्य से कोरोना के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के नेतृत्व में फिट इंडिया मूवमेंट साइकलिंग ट्रेक व कोरोना जागरूकता अभियान शुरू किया गया।

जिसके तहत सभी ट्रैकर्स की तरफ से लोगों को जागरूक किया जाएगा। कहा कि इस अभियान से जुड़े सभी सदस्य व खिलाड़ी लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने रोचक स्लोगन का इस्तेमाल करना शुरू किया है।

विश्वविद्यालय डॉ नागेन्द्र शर्मा ने कहा कि कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी के दिशा निर्देशन में 17 वां साइकलिंग ट्रेक रुद्रपुर से संजय वन तक लगभग 30 किलोमीटर साइकिलिंग ट्रैक रैली के माध्यम से कोरोना जागरुकता का संदेश दिया गया। इसमे 25 सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

रैली ने स्लोगन के माध्यम से निरंतर मास्क पहने रखने, घर से बाहर और अंदर जाते समय बार बार सेनेटाइज से हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट भूपेश दुमका ने किया। इस मौके पर राजकुमार श्रीधर, राजेन्द्र कुमार, ऋषि पाल भारती, नवनीत राव, धीरज चौधरी, व सूर्य प्रकाश जलाल, गंगा मेहरा, सिद्दीकी, अनमोल कुमार, सूरज, गौरव, पवन, शिवम नेगी, नैंसी आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img