Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

भारत व ओमान की वायुसेना जोधपुर में दिखा रही करतब

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना व ओमान की रॉयल एयरफोर्स ने सोमवार से राजस्थान के जोधपुर में पांच दिनी साझा सैन्य अभ्यास शुरू किया।

दोनों सेनाएं इस दौरान युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगी और एक-दूसरे की खूबियों से अवगत होंगी।

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को ईस्टर्न ब्रिज-VI नाम दिया गया है। यह साझा सैन्य अभ्यास का छठा चरण है। इस साझा सैन्य अभ्यास को देखने सेना के कई महारथी जोधपुर पहुंचेंगे। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह सैन्य अभ्यास दोनों वायुसेना की संचालन क्षमता में इजाफा करेगा।

अभ्यास के माध्यम से दोनों मिलकर किसी आपरेशन को अंजाम देने की अपनी क्षमता का भी परीक्षण करेंगे। इससे दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर दक्षता का विस्तार, विचार विमर्श, अभियानों का अनुभव भी बढ़ेगा और इसके साथ ही द्विपक्षीय रिश्ते भी मजबूत होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img