Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में लगी आग, बंगलूरू में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस पर कई उड़ानों को रद्द करने की खबर सामने आई थी। वहीं अब एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के इंजन में आग लगने की जानकारी मिली है। बताया गया है कि इसके एक ​विमान के इंजन में आग लग गई। जिसके कारण विमान को बीती देर रात बंगलूरू में उतारा गया।

विमान बंगलूरू से कोच्चि जा रहा

मिली जानकारी के अनुसार विमान बंगलूरू से कोच्चि जा रहा था। इंजन में आग लगने के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की बंगलूरू हवाईअड्डे पर आपातलीन लैंडिंग कराई गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (केआईए) पर इमरजेंसी लैंडिंग के तुरंत बाद आग बुझाई गई। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस से मिली सूचना में कहा है कि, सभी 179 यात्रियों और छह चालक दल के सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया है। कोई घायल नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, आग लगने के कुछ मिनट बाद घटना का पता चला था।

बयान में क्या कहा?

बयान में कहा गया, ‘उड़ान IX 1132, रात 11.12 बजे बंगलूरू के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी, हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद जब जहाज पर चालक दल ने दाहिने इंजन में आग देखी गई। इसके तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को इसकी सूचना दी गई।’

साथ ही कहा गया है कि लैंडिंग के तुरंत बाद आग बुझा दी गई। बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (बीआईएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान भरने के बाद दाहिने इंजन से आग की संदिग्ध लपटों की वजह से बंगलूरू-कोच्चि उड़ान को वापस लाया गया और एहतियातन लैंडिंग की गई। किसी को कोई चोट नहीं आई। विमान से सभी 179 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया था।

प्रवक्ता ने मांगी माफी

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि असुविधा के लिए हमें खेद है और हम अपने मेहमानों को जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img