Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Jaipur Airport पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग फेल, गो-अराउंड के बाद सुरक्षित उतारा गया विमान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली से जयपुर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की बुधवार दोपहर लैंडिंग फेल होने से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। दोपहर करीब 1:05 बजे विमान ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन रनवे को टच करते ही पायलट ने आखिरी क्षणों में स्थिति का आकलन करते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया।

सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान की अप्रोच अस्थिर हो गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पायलट ने मानक विमानन प्रक्रिया के तहत ‘गो-अराउंड’ का निर्णय लिया। इसके बाद विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कुछ समय तक चक्कर लगाए।

करीब 10 मिनट बाद हालात सामान्य होने पर दूसरे प्रयास में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इस फ्लाइट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे। घटना के दौरान कुछ समय के लिए यात्रियों में चिंता का माहौल रहा, हालांकि किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इस तरह की स्थिति पूरी तरह सुरक्षा मानकों के दायरे में आती है। यदि पायलट को किसी भी स्तर पर लैंडिंग असुरक्षित प्रतीत होती है, तो वह विमान को दोबारा हवा में उठाने का फैसला ले सकता है। जयपुर एयरपोर्ट पर इससे पहले भी ऐसी तकनीकी व मौसमजनित परिस्थितियों में गो-अराउंड की घटनाएं सामने आती रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img