Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेंगे एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा ने जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ( ट्रेनिंग कमांड) एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे।

बुधवार को ही जांच टीम वेलिंगटन पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। इस हेलीकॉप्टर हादसे में भारत के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। आइए जानते हैं कौन हैं एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह और क्या है।

एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह को 29 दिसंबर 1982 को हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच में शामिल किया गया था। इसके बाद उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां दी गई थीं।

एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने इसी साल एक फरवरी को भारतीय वायु सेना की दक्षिणी वायु कमान के प्रमुख का कार्यभार संभाला था इसके बाद सितंबर में उन्हें एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ( ट्रेनिंग कमांड) की जिम्मेदारी दी गई थी। अब हेलीकॉप्टर हादसे की जांच सौंपी गई है।

6600 घंटे का फ्लाइट रिकॉर्ड है एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह का

एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नाम कई रिकॉर्ड भी हैं। इनमें से एक है 6600 घंटे से भी अधिक का उड़ान अनुभव। वहीं वे 1 नवंबर 2019 को वायुसेना मुख्यालय में महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा) पद का कार्यभार संभाला था।

लगभग चालीस साल की सेवा में एयर ऑफिसर ने कई प्रकार के जटिल हेलिकॉप्टर और प्रशिक्षण विमान उड़ाए हैं। उन्होंने सियाचिन, उत्तर पूर्व उत्तराखंड, पश्चिमी मरूस्थल और कांगो लोकतांत्रिक गणतंत्र में उड़ान भरी है।

कई अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं मानवेंद्र सिंह

एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह एक शानदार फ्लाइंग इन्स्ट्रक्टर भी हैं। 40 साल के दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। उन्हें ऑपरेशनल हेलिकॉप्टर युनिट का कमांडिंग ऑफिसर भी बनाया जा चुका है।

जिसके बाद वह एक अग्रिम हेलिकॉप्टर अड्डे के स्टेशन कमांडर बनाए गए। वे अति विशिष्ट सेवा मेडल, वीर चक्र औऱ विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किए जा चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img