Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर इंडियन टीम को कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फिनाले में पहुंचने का सपना… इंडियन टीम के लिए सिर्फ सपना ही रह गया। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में पहुंचने की जंग में इंडियन टीम के हाथ करारी हार लगी। जिससे देशभर के क्रिकेट प्रेमियों का मनोबल टूट गया। एक ओर जहां पूरा देश इंडियन टीम की हार के बाद निराश हो गया है। तब बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने एक लंबी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इंडियन टीम को सपोर्ट किया है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में इंडियन टीम को ढांढस बंधाया है और गेम को गेम की तरह लेने की वकालत की है।

सुपरस्टार अजय देवगन ने इस लंबी पोस्ट में लिखा, ‘आपको हमेशा पूरे देश के जीतने के सपनों को हासिल करने के लिए जान लगाते हुए देखने पर चीयर करने का अनुभव हमेशा शानदार रहा है। हालांकि आपकी फिनाले का सफर थोड़ा छोटा रहा। बावजूद इसके हमने इसका हर पल आनंद लिया। मैं आप पर पूरे देश की ओर टकटकी लगाकर देखने की वजह से पड़ने वाले दबाव की कल्पना भी नहीं कर सकता।

जीतना या हारना किसी भी खेल का एक हिस्सा होता है। दोनों ही नतीजे अकल्पनीय होते हैं। लेकिन हम आपके साथ हैं। हर ऊंचाई और गिरावट में, हर मुश्किल और हर घड़ी में, हम दुनिया की बेस्ट टीम के साथ खड़े हैं। ऊपर देखो दोस्तों। हम मजबूती से दोबारा वापसी करेंगे। आपका प्रशंसक, अजय देवगन।’

टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद इंडियन फैंस बुरी तरह से निराश हैं। जबकि, पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। अब इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के फिनाले में कांटे की टक्कर होने वाली है। जबकि, इंग्लैंड को हराकर इंडियन फैंस फिनाले की रेस में पाकिस्तान को धूल चटाने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img