Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने सभी विपक्षी दलों को एकसाथ आने का किया आह्वान

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकारी संस्थाओं पर दबाव बनाकर विपक्षी दलों को दबा रही है। भाजपा जिस तरह का कार्य कर रही है, उसे देश की जनता देख रही है आने वाले समय में देश की राजनीति पर इसका बहुत बड़ा असर होने जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश की तमाम क्षेत्रीय पार्टियां अपने-अपने राज्यों में भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही हैं। बीजेपी के खिलाफ लड़ रही देश की सभी पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। जहां जो दल भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं, उनका साथ देना चाहिए। समय आ गया है कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को आगे करें और भाजपा को हराने के लिए क्षेत्रीय दलों का साथ दे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी हर स्तर पर भाजपा का मुकाबला कर रही है, लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा को हराएगी। उन्होंने देश और प्रदेश को भाजपा के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सभी लोगों से समाजवादी पार्टी का साथ देने की अपील की।

यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे और इससे भाजपा का सफाया होगा। समाजवादी विचारधारा राष्ट्रीय विचारधारा है और समाजवादी पार्टी ने हमेशा राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है और समय आने पर समाजवादी पार्टी फिर अपनी भूमिका मजबूती से निभाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री के खिलाफ खुद कई गंभीर मुकदमे हैं। समाजवादी पार्टी ने कई बार मांग की कि सरकार टॉप टेन माफियाओं की सूची जारी करें, लेकिन भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्या काण्ड का जिक्र करते हुए श्री यादव ने कहा कि घटना के तह में जाने से पता चलता है, उसमें सभी भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं।

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुरा हाल है। निर्माणकार्यों में बड़े पैमाने पर ब्रष्टाचार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश विकास के हर पैरामीटर पर पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट तथा अन्याय पर चर्चा से बचने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नए-नए साजिश और षड्यंत्र करती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछड़ों का सबसे ज्यादा अपमान भाजपा ने किया है। मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद उसे गंगाजल से भाजपा ने धुलवाया। क्या यह पिछड़ों का अपमान नहीं है। भाजपा वोट के लिए पिछड़ों का नाम लेती है। उसके बाद धोखा दे देती है। हक और सम्मान नहीं देती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img