Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

UP: अखिलेश यादव ने किया यूपी सरकार के फैसले पर कटाक्ष, बोले- ‘पीछे के घर से कटी पतंग में चीनी मांझा दिख रहा है’

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ये जो कटी पतंग पीछे के घर से आकर गिरी है, उसमें तो चीनी मांझा लगा दिख रहा है।” दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने चीनी मांझे के उपयोग और बिक्री को लेकर सख्त फैसला लिया है। नए आदेश के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की मौत चीनी मांझे से होती है, तो इसे हत्या का मामला माना जाएगा।

सख्त कार्रवाई का आदेश, पुलिस और प्रशासन होंगे जिम्मेदार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर कठोर रुख अपनाते हुए कहा कि यदि प्रदेश में इस कारण कोई हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने चीनी मांझे के उत्पादन, बिक्री और उपयोग से जुड़े सभी नेटवर्क को खत्म करने के लिए निर्देश दिए हैं और इसके खिलाफ एक व्यापक अभियान शुरू कर दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चीनी मांझे से होने वाली मौतें सिर्फ सामान्य दुर्घटनाएं नहीं हैं, बल्कि ये हत्या जैसी गंभीर घटनाएं हैं। उन्होंने सभी जिलों में थोक विक्रेताओं, गोदामों, परिवहन माध्यमों और ऑनलाइन सप्लायर्स की गहन जांच करने के आदेश दिए हैं और इस संबंध में कठोर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रदेश में कहीं भी चीनी मांझे की बिक्री या भंडारण न होने पाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img