Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

बर्ड फ्लू की दस्तक से वन विभाग में अलर्ट

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वन विभाग भी अलर्ट पर आ गया है जिस कारण वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा पक्षियों की निगरानी के साथ ही जनता से सहयोग की अपील की जा रही है।
कोरोना महामारी के बाद यकायक बर्ड फ्लू की दस्तक ने देशभर में हलचल मचा कर रख दी है। बर्ड फ्लू की दस्तक ने इस बार कौवों के अतिरिक्त अन्य पक्षियों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।

जिस कारण बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप से वन विभाग भी हरकत में आ गया है। जिसका नजारा रविवार को उस समय देखने को मिला जब बढ़ापुर वन रेंज के रेन्जर कपिल कुमार अपने लाव लश्कर के साथ अपने क्षेत्र में गश्त पर निकले और नदी तालाबों पोखरों में बर्ड फ्लू से ग्रस्त या मृत पक्षियों की खोजबीन कि गई। इसके अलावा वन रेंज के अंतर्गत आने वाले मुर्गी फार्म स्वामियों से भी इस बाबत जानकारी की गई तथा विशेष सतर्कता बरतने के लिये निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त वन विभाग की टीम खो नदी, सुखरो नदी, नकटा में पक्षियों की निगरानी की गई। वन विभाग की टीम आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर इस बाबत आमजन सहयोग की अपील करते हुए किसी प्रकार की अप्रिय घटना किसी बीमार या मृत पक्षी के मिलने पर तुरंत वन विभाग या स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने की बात कही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img