जनवाणी ब्यूरो |
मुज़फ्फरनगर: आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर रखी है भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में किसी को भी आने की अनुमति नहीं है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने खुद पूरे जिला पंचायत के मतदान की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला हुआ है।
वहीं एसएसपी अभिषेक यादव लगातार सुरक्षा पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। मतगणना स्थल कलेक्ट्रेट के बाहर ADM प्रशासन अमित कुमार एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह सीओ नई मंडी हिमांशू गोरव सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। जो किसी को भी मतदान स्थल के अंदर आने की अनुमति नहीं दे रही है

