Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब ओपन स्नूकर शुरू

  • प्रदेश के नामी समेत 64 खिलाड़ी कर रहे शिरकत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में यूपी ओपन स्नूकर प्रतियोगिता की सोमवार शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्लब के उपाध्यक्ष राकेश जैन व सचिव गौरव अग्रवाल ने किया। एक अगस्त से सात अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबद, आदि शहरों से लगभग 64 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रतिदिन दस मैच खिलाएं जाएंगे।

22 1

इनमें अक्षय, पारस गुप्ता, आयुष मित्तल, विनायक अग्रवाल, कानसन समशी, अनुज भार्गव, ईशु अग्रवाल, कोनार्क बंसल जैसे सीडिड खिलाड़ी अपने हाथ आजमाएंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश क्यू स्पोर्ट्स एसोसिएशन और क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कराया जा रहा है।

टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 40 हजार, द्वितीय को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन सात मैच खेले गए। मेरठ के हिमांशु ने मेरठ के अरिफ को 3-0 से हराया। मुरादाबाद के इमरान ने रिहान मेरठ को 3-2, वरुण थापर ने बिलाल खान को 3-1, शिवम राणा गाजियाबाद ने मेरठ के अंशुल को 3-0 से, आदित्य अलीगढ़ नें मोहित को 3-1, सागर अलीगढ़ नें कबीर परुथी मेरठ को 3-0 व अफसर मलिक मुरादाबाद ने मेरठ के दानिश को 3-0 से अपने-अपने मैचों में हराया।

इस अवसर पर स्नूकर खिलाड़ी अशोक सचदेवा, संजय शर्मा, सतीश जैन, सुरेश जैन, बिल्यडर्स सचिव ईशु अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अमित संगल, अनुपम गुप्ता, अजय अग्रवाल, अंकुर जग्गी व क्लब मैनजर अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img