Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Aly Goni: अली गोनी को मुंबई में मकान मालिकों से मिला चौंकाने वाला जवाब, बोले ‘हम कश्मीरी मुसलमानों को घर नहीं देते’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी और रियलिटी शो से चर्चित हुए अभिनेता अली गोनी और उनकी कथित गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन ने हाल ही में मुंबई में एक साथ रहना शुरू किया है। लेकिन इस नई शुरुआत से पहले अली को एक कड़वा अनुभव भी झेलना पड़ा। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अली गोनी ने खुलासा किया कि उन्हें मुंबई में घर ढूंढने में काफी परेशानी हुई। उन्हें यह कहकर मना कर दिया गया कि “आप मुसलमान हैं, इसलिए घर नहीं दिया जा सकता।”

“हम मुसलमानों को घर नहीं देते”

खबरों के अनुसार, अली गोनी ने बताया कि कई मकान मालिकों ने उन्हें मकान देने से यह कहकर मना कर दिया कि “हम मुसलमानों को घर नहीं देते।” खासकर बुजुर्ग मकान मालिकों ने उनसे ऐसा कहा। अली ने यह भी बताया कि कश्मीरी होने की वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में तो भेदभाव नहीं झेलना पड़ा, लेकिन घर की तलाश में उन्हें इस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

एकता ने दिया अली गोनी का साथ

अली ने इस दौरान अपने करियर के संघर्ष के बारे में भी बात की। अली ने कहा कि इंडस्ट्री में ऑडिशन से लेकर कास्टिंग तक कई चुनौतियां आती हैं। हालांकि, एकता कपूर ने उनका बहुत साथ दिया और उन्हें अपने कई शोज में मौका दिया। फिलहाल, अली गोनी ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में हिस्सा ले रहे हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो वे और जैस्मीन अभी शादी की जल्दी में नहीं हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img