जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज रविवार को सरकार ने संसद के विशेष सत्र से पहले एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बता दें कि संसद का पांच दिन का विशेष सत्र कल यानि 18 सितंबर से शुरू होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, यह सर्वदलीय बैठक पांच दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की वजहों को लेकर जारी अटकलों के बीच सभी दलों को इसके बारे में बताने और उनकी राय जानने के उद्देश्य से बुलाई गई है।

