Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

एसएसपी के एक्शन से हड़कंप, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट लाइन हाजिर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शनिवार रात को एसपी सिटी पीयूष सिंह ने सीओ व थानेदारों को चेकिंग के आदेश दिए गए थे। देर रात चेकिंग में अनुपस्थित मिले। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर संजय वर्मा पर एक्शन लिया गया। आधी रात को एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी की कार्रवाई से थानेदारों में हड़कंप मच गया।

पुलिस उच्चाधिकारियों की ओर से रात 11 बजे से दो बजे तक सड़क पर वाहनों की चेकिंग करने का आदेश दिया गया था। इसे लेकर एसपी सिटी ने सभी थानेदारों को विधिवत तरीके से चेकिंग करने का आदेश दिया। लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी संजय वर्मा सोते हुए मिले। जानकारी मिलने पर एसपी बिफर गए। उच्च अधिकारियों को तत्काल रिपोर्ट दी।

आधी रात को एसएसपी ने एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। आदेश की अवहेलना करने पर लाइन हाजिर हुए थाना प्रभारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

एसएसपी ने बताया कि इसी तरह से रात को औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसमें लापरवाह मिलने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img