Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

देव कुमार की जीत से होगा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: जसवंत सैनी

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: जिला पंचायत पद के लिए वार्ड नम्बर 07 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी देव कुमार उर्फ डाक्टर बिट्टू के समर्थन में राज्यमंत्री, शामली जनपद के भाजपा प्रभारी जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, वार्ड संयोजक राजकुमार शर्मा, बंटी चौधरी जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे।

इस अवसर पर राज्यमंत्री व भाजपा जिला प्रभारी जसवंत सैनी ने कहा कि देवकुमार की जीत से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। क्षेत्र के गांव आमवाली, सींगरा, अबदाननगर, बिडोली, रामनगर, ऊदपुर, मंगलोर, सकोती सहित गांवो मे भरपूर समर्थन के साथ देवकुमार उर्फ बिट्टू को हर समाज के लोगों से जीत का आश्वासन मिल रहा है। भाजपा नेताओं ने भी लोगों से देवकुमार को जिताने की अपील की।

कुमार उर्फ बिट्टू ने कहा कि वह क्षेत्र के लोगो के विश्वास पर हमेशा कायम रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता की खुशहाली भाजपा नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान देवकुमार उर्फ बिट्टू के साथ ओमप्रकाश जिला मंत्री, वीशू नामदेव, नारायण, राजीव तोमर, छोटू सैनी सहित भाजपा व क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img