Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

सृष्टि के सभी पदार्थ मनुष्य के लिए हैं

Sanskar 6


इस ब्रह्माण्ड में जो कुछ भी उपलब्ध है वह सब कुछ हम जीवों के लिए बहुत उपयोगी है। किसी भी पदार्थ के विषय में हम यह नहीं कह सकते कि वह तो हमारे लिए अनुपयोगी है। सारी प्रकृति हमारी सेवा में जुटी रहती है। सूर्य, चंद्रमा, वायु, अग्नि, ग्रह-नक्षत्र, पेड़-पौधे, नदियां-समुद्र आदि हमारे ही लिए उपयोगी हैं।

दिन और रात यदि ईश्वर न बनाता तो मनुष्य पागल हो जाता। दिन भर कोल्हू के बैल की तरह परिश्रम करने के पश्चात उसे नींद की आवश्यकता होती है। यदि ईश्वर रात न बनाता तो मनुष्य अपनी नींद पूरी न कर पाता। इससे उसकी कार्यक्षमता पर प्रभाव पड़ता। वह अगले दिन उत्साहपूर्वक अपने कार्य नहीं कर सकता।

सूर्य को गरमी व प्रकाश देने का कार्य सौंपा। इसी के कारण दिन-रात, ऋतु चक्र और मौसम बदलते हैं। चन्द्रमा को रात्रि में प्रकाश और शीतलता देने के लिए बनाया। जल हमारी जीवनी शक्ति है। इसके बिना हम अपने दैनन्दिन कार्यों का संपादन नहीं कर सकते। वायु हमारा प्राण है। इसके बिना सृष्टि पल भर में ही समाप्त हो जाएगी। अग्नि हमारी ऊष्मा का कारण है। हमारे शरीर को पुष्ट करने वाला हमारा भोजन इसी की बदौलत मिलता है। इस प्रकार ये पंच महाभूत हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। इनके बिना हम अपने जीवन कील कल्पना भी नहीं कर सकते।

पेड़-पौधे हमारा पेट भरने के लिए हमें स्वादिष्ट फल देते हैं। हमें ताप से बचाने के लिए शीतल छाया देते हैं। हमारे घरों व दफ्तरों की सुरक्षा व सजावट के उपकरण देते हैं। हमें लिखने-पढ़ने के लिए साधन देते हैं। सुन्दर, सुगंधित व रंग-बिरंगे फूल मन को बरबस मोह लेते हैं। चित्र-विचित्र पशु-पक्षी हमारे लिए आकर्षण का कारण बनते हैं। पक्षियों का मधुर कलरव कर्णप्रिय लगता है।

किसी भी वनस्पति की ओर यदि हम अपनी दृृष्टि डालें और उस के विषय में जानकारी एकत्र करने का प्रयास करें तो हम पाएँगे कि वह किसी-न-किसी रूप में हमारे लिए उपयोगी है। आयुर्वेद के अनुसार हर वनस्पति में औषधीय गुण विद्यमान हैं। यह बात और है कि हम सारी वनस्पतियों के विषय में न तो जानते हैं और न ही उनका उपयोग करते हैं। इसी कारण विश्व के हर देश के भोजन में हम विविधता पाते हैं।

जबकि उन्हीं सब खाद्य पदार्थों और मसालों का उपयोग हर स्थान पर किया जाता है। उसी प्रकार स्वाद में भी हम वैविध्य ही पाते हैं। जिन पौधों को हम सब खर-पतवार समझकर तिरस्कृत करते हैं उन्हें पशु खाते हैं और अपनी भूख मिटाते हैं। मनुष्य पशुओं से अपनी खेती करता है, यातायात के साधन के रूप में उनका उपयोग करता है और अपना मनोरंजन भी करता है। अपने आराम के सारे कार्य उनसे बड़ी हेकड़ी से करवाता है।


janwani address 1

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img