Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Meerut News: मेरठ समेत देश के 159 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में जुटी पुलिस को मंगलवार दोपहर उस वक्त अलर्ट मोड में आ गई। जब मेरठ शहर के केएल, दीवान समेत दस स्कलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेरठ के साथ ही देशभर के 159 स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी मिली है। ई-मेल के जरिए स्कूलों की आईडी पर मिली धमकी में स्कूल परिसर भवन में कई बम छुपाकर रखने का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इसे दहशत पैदा करने की कोशिश करार दिया है, वहीं स्कूल संचालक घबरा गए हैं। जांच पड़ताल के लिए खुफिया और साइबर टीमों को लगाया गया है। अभिभावकों से भी पैनिक न होने की अपील की जा रही है। जो ई-मेल भेजी गयी है, उसमें कहा गया है कि स्कूल परिसर भवन में कई बम छिपाकर रखे गए हैं। विस्फोटकों को बेहद सावधानी से छुपाया गया है। इसके बाद स्कूलों को खूनी हालात में बदलने की धमकी दी गयी और इसके लिए जिम्मेदार दो नामों को लिखा गया है जो संभवत: किसी व्यक्ति या संगठन के नाम हो सकते हैं।

शहर के स्कूलों केएल इंटरनेशनल स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, मेरठ पब्लिक स्कूल, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, ब्रेंज एडु वर्ल्ड, सीजेडीएवी पब्लिक स्कूल, एसआरएस ग्लोबल स्कूल आदि में ऐसा ई-मेल पहुंचा है। फिलहाल कांवड़ यात्रा को लेकर स्कूल बंद हैं। 24 जुलाई से स्कूल खुलने की बात कही गयी है। स्कूलों ने इस बारे में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। इसके चलते अफसर भी परेशान हो गए।

मेरठ स्कूल्स सहोदय के अध्यक्ष राहुल केसरवानी से मामले में पूछा गया तो बताया कि फिलहाल स्कूलों की छुट्टियों के चलते अधिकतर स्कूल संचालक बाहर हैं। ई-मेल की जानकारी जरूर मिली है। यह ई-मेल स्पैम में आया था जिसकी सूचना मिलने के बाद सभी स्कूल अपने स्पैम भी चेक कर रहे हैं। फिलहाल आपस में बातचीत चल रही है। पूरे मामले को देखा जा रहा है। आमतौर पर ऐसी मेल फेक होती हैं।

फिर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों को अवगत करा दिया गया है। ऐसा ई-मेल करीब दो महीने पहले भी सैकड़ों स्कूलों में आया था, जो जांच पड़ताल में फेक मिला। दीवान पब्लिक स्कूल के निदेशक एचएम राउत ने कहा कि इस तरह की सूचना से अभिभावक पैनिक न हों। पुलिस ने अपने खुफिया विभाग और साइबर टीम को अलर्ट कर दिया है। ई-मेल में मेरठ के अलावा आगरा, कोलकाता, कानपुर, दिल्ली, चेन्नई आदि शहरों के स्कूलों की ई-मेल आइडी दर्ज है।

ये बोले-एसएसपी

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह सब माहौल को खराब करने की कोशिश भर मानी जा रही है। पूरे मामले की जांच करायी जा रही है। खुफिया और सााइबर टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। स्कूल संचालकों से भी बात की गयी है। इसको लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img