Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

विद्युत कनेक्शन काटे जाने से क्षुब्ध उपभोक्ता पर मारपीट करने का आरोप 

  • विद्युत कर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी मामले की तहरीर

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: बकाया बिजली का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटे जाने से क्षुब्ध एक उपभोक्ता ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की।

इतना ही नहीं आरोपी उपभोक्ता ने जान से मारने की धमकी तक विद्युत कर्मियों को दे डाली। जिससे क्षेत्र विद्युत कर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर पुलिस को दी।

धामपुर विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले 33/ 11 केवीए विद्युत उपकेंद्र नींंदडू पर तैनात अवर अभियंता हरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नींदडू निवासी एक उपभोक्ता पर बिजली की बकाया चल रही थी।

 

विद्युत बिल जमा न करने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उसका कनेक्शन काट दिया गया है, जिससे क्षुब्ध होकर संबंधित उपभोक्ता ने विद्युत केंद्र पर पहुंचकर न केवल ड्यूटी पर तैनात विद्युत कर्मचारी सोनू के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, बल्कि अन्य विद्युत कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भविष्य में भुगत लेने तक की धमकी दे डाली। घटना से विद्युत कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना जागृत हो रही है।

वहीं कर्मचारियों में आक्रोश भी है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। उधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का विद्युत कर्मियों को आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img