Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

कथित पत्रकार शाकिल नाम बदलकर लड़कियों से बात करता था, जी न्यूज़ की आईडी प्रेस कार्ड बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को सीसीएस यूनिवर्सिटी से एक कथित पत्रकार को पकड़ा है। कथित पत्रकार पर आरोप है कि वह नाम बदलकर युवतियों से फोन पर बात करता है। वहीं उसके बैग से एक न्यूज चेनल की आईडी व पिस्टल का खाली कवर बरामद हुआ है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित पत्रकार की पिटाई कर मेडिकल पुलिस को सौंप दिया है।

गौरतलब है कि वीरवार को दो कथित पत्रकार सीसीएस यूनिवर्सिटी में घूम रहे थे। वह दोनों युवक नाम बदलकर लड़कियों से बात कर रहे थे। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि एक कथित पत्रकार मौके से फरार हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़े गए कथित पत्रकार की पिटाई करने के बाद सीसीएस चौकी पुलिस को सौंप दिया।

26 23

इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से एक न्यूज चेनल की आईडी, एक मोबाइल, एक प्रेस कार्ड व पिस्टल का खाली कवर बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने अपना नाम शाकिल पुत्र जियाउद्दीन निवासी भवानी नगर थाना नौचंदी बताया। वहीं बैग से निकले एक आईकार्ड पर मोहम्मद शयान सिद्दीकी लिखा हुआ था। जबकि उसके साथी का नाम अनस निवासी इस्लामाबाद है।

25 23

कथित पत्रकार शाकिल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह 2017 में सदर थाने से भी जेल जा चुका है। पुलिस अभी शाकिल से पूछताछ करने में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img