Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

बहुरेंगे हस्तिनापुर के दिन, जल्द किया जाये म्यूजियम की भूमि का चयन

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: एक वर्ष पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में हस्तिनापुर के कायाकल्प की मुहिम रंग लाती नजर आ रही है। महाभारत कालीन तीर्थ नगरी हस्तिनापुर स्थित प्राचीन स्थलों और पांडव टीले का भ्रमण हस्तिनापुर के कायाकल्प की ओर इशारा कर रहा है।

भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने डीएम के. बालाजी और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से तमाम जानकारी ली। हस्तिनापुर के विकास की योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। तदोपरांत केंद्रीय मंत्री ने प्राचीन गंगा नदी किनारे बन रहे अर्ह दर्शनम केन्द्र का शिलान्यास करते सांस्कृतिक एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शिलान्यास व भूमि पूजन किया।

03 36

केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन पांडव टीले का भ्रमण किया और वहां पर मौजूद अमृतकूप, रघुनाथ महल, प्राचीन जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर मंदिर आदि का भ्रमण कर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से इनकी स्थिति के बारे में जाना और इनके संरक्षण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को जल्द ही धरातल पर लाने के निर्देश दिए।

04 37

डीएम के. बालाजी को केंद्र सरकार के द्वारा हस्तिनापुर में बनाए जाने वाले म्यूजियम के लिए जल्द से जल्द जमीन को चिन्हित कर विभाग को आवंटित करने की बात कही। प्राचीन गंगा नदी किनारे बनाये जा रहे अर्ह दर्शनम केंद्र का शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पूरा देश पूरा विश्व प्रभावित हुआ है और सबसे ज्यादा पर्यटन विभाग को नुकसान हुआ है। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।

05 34

केंद्र और प्रदेश सरकार हस्तिनापुर को विकसित करने के लिए तत्पर हैं। सभा में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल और राष्ट्रीय पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, भाजपा के जिला अध्यक्ष अनुज राठी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हस्तिनापुर उनके सांसद क्षेत्र से बाहर है परंतु फिर भी महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी होने के चलते और प्राचीन संस्कृति को बचाए रखने के लिए उनका प्रयास हस्तिनापुर को विकसित करना है।

मंत्री ने किया जम्बूद्वीप का दर्शन

पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों के भ्रमण को आये केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने जम्बूद्वीप रचना की संप्रेरिका गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माता के दर्शन किये एवं हस्तिनापुर तीर्थ विकास की चर्चा की एवं प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माता के द्वारा मंत्री ने जैन साहित्य प्राप्त किया।

संस्थान के मंत्री विजय जैन ने मंत्री को जम्बूद्वीप का प्रतीक वैच लगाकर स्वागत किया। पूज्य माताजी के दर्शनों को करके अत्यंत ही अभिभूत माननीय मंत्री ने कहा कि हम शीघ्र ही यथा संभव प्रयास करके हस्तिनापुर के विकास की बात राज्य एवं केन्द्र सरकार से करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img