Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

अभी से महसूस होने लगी चुभन वाली गर्मी

  • मौसम का रुख बदल रहा दिन-प्रतिदिन, अभी न चलाए पंखा, नहीं तो पड़ सकते हैं बीमार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सूर्य की तपिश बढ़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी के मौसम जैसा अहसास होने लगा है, लेकिन, अब एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। शहर से सर्दी का असर खत्म होने लगा है। अब केवल सुबह-शाम की ठंड रह गई है।

फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के वक्त ठंड का अहसास किया जा रहा है, जबकि दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हुए अब से ही पंखे लगा रहे है। मगर माहिर डाक्टरों के अनुसार अभी मौैसम पूरी तरह से बदला नहीं है।

अभी से पंखे चलाना शरीर को बीमार कर सकता है। सुबह और शाम के समय तापमान कम रहता हैै। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में और वृद्धि होगी। बारिश न होने के चलते गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम में बदलाव होने के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द और फ्लू जैसी बीमारियों का लोग शिकार हो सकते हैं।

खासतौर पर वो लोग जिनकी इम्युनिटी कमजोर है। ऐसे में जरूरत है बदलते मौसम में खुद को बीमारियों से बचाकर रखने के लिए अपना ख्याल रखें। मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। जिसके चलते लोगों को दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। जिसके चलते लोग राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अभी मौसम ऐसे ही साफ रहेगा।

राजकीय मौसम वैधशाला पर सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 एवं न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत दर्जकी गई। हवा का रुख शांत रहा। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम साफ रहेगा। हवा का प्रकोप थम जाएगा। हालांकि हल्की गर्मी का लोगों को अहसास होगा। चूंकि मौसम बदल रहा है, इसलिए सुबह-शाम ठंड, तो दोपहर में गर्मी महसूस होती है।

05 6

ऐसे में जो लोग दोपहर को बाहर से आते हैं, वह घर आते ही पंखा चला लेते हैं जो बदलते मौसम में बीमारी की सबसे बड़ी वजह है। इससे सर्द-गर्म हो जाता है, जिसके चलते कुछ देर बाद बुखार महसूस होने लगता है। इसलिए जब भी बाहर से आएं, गर्मी महसूस हो तो पंखा ना चलाएं बल्कि कुछ देर आराम से बैठें।

तापमान अपने आप सामान्य लगने लगेगा। सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से बचने का सबसे आसान तरीका है हाथों को साफ रखना। हमारे हाथ हमेशा ही गंदे रहते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग अपने हाथों को सामने रखकर खांसते या छींकते हैं

या फिर पूरे टाइम अपनी नाक को हाथों से ही पोंछते रहते हैं। लिहाजा हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोना बेहद जरूरी है। कम से कम 20 सेकेंड तक हाथों को अच्छी तरह से धोएं। अगर आप ऐसी जगह पर हैं जहां आप हैंडवाश नहीं कर सकते तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

लगातार बढ़ रहा प्रदूषण

शहर में प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। यहां लोगों को सांस लेने में भी दिक्कते होगी। लगातार लोेग इस परेशानी से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। मेरठ में भी लगातार प्रदूषण का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में लोेगों को अब इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रदूषण विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को भी आगे आकर काम करना होगा। इन शहरों में प्रदूषण का स्तर मेरठ में 298, मुजफ्फरनगर में 228, हापुड़ में 285, बागपत में 260, गाजियाबाद में 250, जयभीमनगर में 274, गंगानगर में 350, पल्लवपुरम में 270 आदि दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img