- भाजपा नेता सुमित ने मंदिर निर्माण को सौंपा एक लाख एक हजार का चेक
वरिष्ठ संवाददाता |
सहारनपुर: भारतीय जनता पार्टी का अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान तेजी से चल रहा है। पार्टी के कर्ता-धर्ता जगह-जगह जा रहे हैं और निधि संग्रह का आह्वान कर रहे हैं। इसमें पार्टी के पदाधिकारी बढ़चढ़कर आगे आ रहे हैं।
भाजपा के युवा नेता सुमित सिंघल ने महानगर अध्यक्ष राकेश जैन को पिछले रोज एक लाख एक हजार रुपये का चेक मंदिर निर्माण में दान स्वरूप दिया। इसके साथ ही सिंघल ने निधि संग्रह में अन्य लोगों के सहयोग का भी आह्वान किया। भाजपा इस दिशा में पूरी तरह प्रयत्नशील है और इस बहाने लोगों को पार्टी से भावनात्मक रूप से भी जोड़ा जा रहा है।
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा का व्यापक स्तर पर निधि संग्रह अभियान जारी है। इसी कड़ी में पिछले दिनों महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग युवा नेता सुूमित सिंघल के कोर्ट रोड स्थित आवास पर पहुंचे। सिंघल ने मंदिर निर्माण के लिए एक लाख एक हजार रुपये का चेक दिया।
बता दें कि सुमित सिंघल ने मेयर चुनाव के दौरान भाजपा ज्वाइन की थी। उस दरम्यान वैश्य समाज का वोट भाजपा की झोली में डलवाने में उनकी अहम भूमिका थी। सुमित को तभी से पार्टी के प्रति समर्पण भाव से काम कर रहे हैं।
मेयर चुनाव से पहले जब मंत्री सूर्यप्रताप शाही और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यहां आए थे, उन्हीं की मौजूदगी में सुमित ने भाजपा का दामन थामा था। फिलहाल, अन्य दलों में जिस तरह युवा नेताओं की लंबी फेहरिस्त है, उसी तरह भाजपा में कम समय में सुमित ने अपनी जगह बनाई है।
कोरोना के संकट दौर में गरीबो-असहायों की मदद की बात तो या अन्य सामाजिक कार्य, सबमें आगे बढ़कर हिस्सा लेने वाले सुमित सिंघल की वैश्य समाज में अच्छी पैठ है। जानकारों का कहना है कि वह अगले विस चुनाव में टिकट के दावेदार भी हो सकते हैं।
यही नहीं, अगर मेयर की सीट सामान्य में जाती है तो सिंघल की वहां भी दखल हो सकती है। संगठन में मजबूत पैठ के साथ सिंघल की पार्टी के अग्रिम पंगत के नेताओं में भी ठीक पहुंच है। फिलहाल, अभी सब कुछ भविष्य के गर्भ में है। खुद सुमित सिंघल का कहना है कि वह पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं और पार्टी के प्रति समर्पण भाव से लगे हुए हैं। पार्टी का कोई भी फैसला उनके लिए सर्वोपरि है।

