Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

ग्राम अमानुल्लापुर उर्फ गढ़वाला के प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरी

  • स्कूल के चारों ओर हो गया था जलभराव

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर में लगातार हुई वर्षा से ग्राम अमानुल्लापुर उर्फ गढ़वाला स्थित प्राथमिक विद्यालय की देखरेख के अभाव में खस्ताहाल दीवार भरभराकर गिर गई। स्कूल में विद्यार्थियों के न होने से एक बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने के समय मिशन प्रेरणा अभियान के तहत प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए निरीक्षण चल रहा था।

बुधवार को सुबह से ही क्षेत्र में लगातार हो रही है। वर्षा से ग्राम अमानुल्लापुर उर्फ गढ़वाला में प्राथमिक विद्यालय के आसपास जल भराव हो गया। प्राथमिक विद्यालय अमानुल्लापुर उर्फ गढ़वाला में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए निरीक्षण के दौरान अचानक स्कूल की दीवार भरभराकर गिर गई।

दीवार गिरने के समय खंड शिक्षाधिकारी इशकलाल के निर्देश पर एआरपी मोबीन हसन प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापक मौहम्मद रागिब और सहायक अध्यापिका गरिमा यादव की उपस्थिति में मिशन प्रेरणा अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

अचानक स्कूल की खस्ताहाल दीवार भरभराकर स्कूल के अन्दर की ओर गिर गई। स्कूल में अवकाश के चलते विद्यार्थी न होने की वजह से एक बड़ा हादसा बाल-बाल बच गया। स्कूल में दीवार गिरने वाले स्थान के समीप शौचालय और इंडिया मार्का-2 हैंडपंप लगा हुआ है।

खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल ने एआरपी मोबीन हसन की ओर से ग्राम अमानुल्लापुर उर्फ गढ़वाला स्थित प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने की सूचना मिलने की बात कही है। मुख्य अध्यापक मौहम्मद रागिब ने बताया कि विद्यालय भवन के पीछे जल निकासी अवरुद्ध होने से विद्यालय भवन की दीवार और कक्षों में नमी पहुंच रही है। मुख्यअध्यापक ने विद्यालय भवन की जर्जर दीवार के संबंध में सूचना ग्राम पंचायत सचिव को दे दी थी।

उधर, काफी समय से ग्राम पंचायत की ओर से वहां नई ईंटे लाकर रखी गयी थी। ग्राम प्रधान व सचिव ने इन ईंटों का प्रयोग शौचालय में किया जाना बताया था। हालांकि उक्त शौचालय विद्यालय भवन में नहीं बनाया जाना था। उनके मुताबिक उक्त ईंटों को रखे जाने से निकासी बाधित हो जाने से भी जलभराव की समस्या बनी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img