जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती तथा श्री महावीर जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या श्रीमती पिंकी जैन तथा आचार्य श्री नरेंद्र जी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्वलित किया तथा महापुरुषों के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीमान नरेंद्र कुमार जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि विषम परिस्थितियों के होते हुए भी हमें अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकमात्र तरीका शिक्षा ग्रहण करना है ।यदि हम शिक्षित होंगे तो एक शिक्षित समाज का निर्माण कर सकेंगे। हम सभी चाहे वह किसी भी वर्ग विशेष से आता हो शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार सभी का है। हम सभी मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जहां देशभक्ति और राष्ट्र धर्म सर्वोपरि होगा।
ठस अवसर पर अवसर पर पिंकी जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इसी श्रृंखला में छात्राओं को नैतिक मूल्यों का ज्ञान देने के उद्देश्य से विद्यालय मे होने वाले वार्षिक कार्यक्रम के एक विषय पर विद्यालय की आचार्या श्रीमती रितु गोयल जी ने ष्सत्य का पालन करनाष् विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी छात्राओं को सत्य का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।
जिसका उद्देश्य छात्रों में सत्य बोलने की आदत को प्रबल करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथा श्री महावीर जयंती के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सभी छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

