Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती तथा बैसाखी का पर्व

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: पटेल नगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश से जुड़े राज्यों के बारे में महत्तवपूर्ण जानकारियाँ दी गई।

विद्यार्थियों ने सुगम व सरल वार्तालाप के माध्यम से उत्तर प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश व मेघालय की संस्कृति परम्परा, भाषा, खान-पान, रहन-सहन तथा वेशभूषा आदि के बारे में बताया। छात्रों ने अरूणाचल प्रदेश से संबंधित एक मधुर गीत जिसके बोल थे ‘‘आपम तोमर काकेन जाना’’ की मनमोहक प्रस्तुति द्वारा सबका मन मोह लिया।

कक्षा आठ के छात्र मानिक बजाज ने बैसाखी पर्व के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि बैसाखी फसलों का त्योहार है। खेतों में फसलों के पककर तैयार होने की खुशी में किसान बैसाखी का त्योहार हर्षोल्लास से मानते हैं।

इस अवसर पर छात्रों ने बैसाखी पर्व पर आधारित एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बना दिया। छात्रों ने 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर प्रांत में जलियाँवाले बाग में घटित घटना का भावपूर्ण अभिनय प्रदर्शित कर सबकी आँखें नम कर दीं।

डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर जंयती के पावन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता दत्ता, मिडिल विंग इंचार्ज श्रीमती गीता मित्तल तथा श्रीमती दीपिका शर्मा द्वारा डाॅ0 भीमराव अंबेडकर के चित्रपट पर माल्यापर्ण किया गया। छात्रों ने उनके जीवन पर आधारित एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी, जिसमें उनके जीवन की महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

यह सारा कार्यक्रम कक्षा आठ की कक्षाध्यापिका श्रीमती सुरभि पोपली के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती चंचल सक्सेना तथा प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता दत्ता ने सभी को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कमना की तथा सबको डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img