जनवाणी ब्यूरो
शामली: अब से 108 एवं 102 की सभी एंबुलेंस को केसों का ऑटो असाइनमेंट शुरू हो चुका है। जिससे कॉल पर बात करने में जो समय लगता था वह घट जाएगा और एंबुलेंस त्वरित रवाना होंगी। साथ ही कोविड-19 के भी केसों के लिए अब ऑटो असाइनमेंट के की व्यवस्था प्रदान की गई है।
इसमें लखनऊ हेड क्वार्टर के द्वारा सीधी कॉल एंबुलेंस पर आएगी और उन्हें केस असाइन होगा। 108-102 एम्बुलेंस के जिला समन्वयक ललित मोहन जोशी ने बताया कि ऑटो असाइनमेंट में एचओ, लखनऊ द्वारा एक मैसेज एंबुलेंस के मोबाइल में आता है जिसमें मरीज का नाम पता, कांटेक्ट नंबर और अन्य डिटेल रहती है। जिससे कॉल में लगने वाला समय घट जाता है और एंबुलेंस वाला मैसेज के अनुसार केस करने के लिए निकलता है।

