Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Indian Oil: सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच इंडियन ऑयल का बड़ा बयान, बोले-ईंधन की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने शुक्रवार को आश्वासन देते हुए कहा है कि भारत में पेट्रोल, डीजल और कुकिंग गैस (LPG) की कोई कमी नहीं है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि देशभर में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक पोस्ट वायरल हो रहे

यह बयान उस समय आया है जब सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी-लंबी कतारें दिखाई जा रही हैं। इन पोस्ट्स के कारण आम जनता के बीच भ्रम और चिंता का माहौल बन रहा है।

इंडियन ऑयल ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही ईंधन खरीदें। कंपनी ने यह भी कहा कि सभी वितरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई चैन पूरी तरह से सक्रिय है।

क्या बोले IOC?

पाकिस्तान की सीमा से लगते राज्यों में खासकर पेट्रोल डीजल को लेकर ज्यादा घबराहट है और लोग ईंधन की खरीददारी के लिए पेट्रोल पंप के बाहर लाइनें लगा रहे हैं। आईओसी ने कहा, ‘शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचकर हमें बेहतर सेवा देने में मदद करें। इससे हमारी आपूर्ति लाइनें निर्बाध रूप से चलती रहेंगी और सभी के लिए निर्बाध ईंधन पहुंच सुनिश्चित होगी।’

इस बयान के जरिए इंडियन ऑयल ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए अफवाहों पर रोक लगाने की कोशिश की है, ताकि आम नागरिकों में अनावश्यक दहशत न फैले।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img