Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

अमृतवाणी: जीवन की जागीर

  • अमृतवाणी

  • जीवन की जागीर

तर्कशास्त्र के विद्वान पंडित रामनाथ ने नवद्वीप के पास एक निर्जन वन में विद्यालय स्थापित किया था। उसमें वे विद्यार्थियों को शास्त्रों का ज्ञान दिया करते थे। उस समय कृष्ण नगर में महाराज शिवचंद्र का शासन था। महाराज नीतिकुशल होने के साथ विद्यानुरागी भी थे। उन्होंने पंडित रामनाथ की चर्चा सुनी। उन्हें यह जानकर दु:ख हुआ कि ऐसा महान विद्वान गरीबी में दिन काट रहा है। महाराज स्वयं वहां गए। रामनाथ जी ने उनका उचित स्वागत किया। राजा ने उनसे पूछा, ‘पंडित प्रवर! मैं आपकी क्या मदद करूं?’ पंडित जी ने कहा, ‘राजन! भगवत्कृपा ने मेरे सारे अभाव मिटा दिए है, अब मैं पूर्ण हूं। घर के खर्च के बारे में गृहस्वामी मुझसे अधिक जानती हैं। यदि आप को कुछ पूछना हो तो उनसे पूछ लें।’ साध्वी गृहिणी से पूछा, ‘माता जी घर खर्च के लिए कोई कमी तो नहीं है?’ उस परम साध्वी ने कहा, ‘महाराज! भला सर्व समर्थ परमेश्वर के रहते उनके भक्तों को क्या कमी रह सकती है?’ राजा बोले, ‘फिर भी माता जी…।’ साध्वी बोलीं, ‘महाराज! कोई कमी नहीं है। पहनने को कपड़े हैं, सोने के लिए बिछौना है। पानी रखने के लिए मिट्टी का घड़ा है। खाने के लिए विद्यार्थी सीधा ले आते हैं। भला इससे अधिक की जरूरत भी क्या है?’ राजा ने आग्रह किया, ‘देवी, हम चाहते हैं कि आप को कुछ गांवों की जागीर प्रदान करें। इससे होने वाली आय से गुरुकुल भी ठीक तरह से चल सकेगा और आप के जीवन में भी कोई अभाव नहीं होगा।’ ब्राह्मणी मुस्कराई और कहने लगीं, ‘प्रत्येक मनुष्य को परमात्मा ने जीवन रूपी जागीर पहले से ही दे रखी है। उसे फिर किसी चीज का कोई अभाव नहीं रह सकता।’ राजा निरुत्तर हो गए।
janwani feature desk sanvad photo
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img