- गत 12 माह से वेतन न मिलने से भूखमरी की कगार पर कई कर्मी
जनवाणी संवाददाता |
सरसाव: पिलखनी स्थित डिस्टलरी एंड केमिकल फैक्ट्री में कार्यरत स्थाई एवं अस्थाई कर्मचारियों ने 12 माह से वेतन नहीं मिलने व ज्यादातर कर्मचारियों का डिस्टलरी में प्रवेश बंद करने से नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
गुरुवार को पिलखनी डिस्टलरी में कार्यरत स्थाई ,अस्थाई एवं अनुबंधित कर्मचारी जोगिंदर सिंह,राजकुमार,मनोज यादव,अनूप कुमार,अमित कुमार,हरिराम,नाथीराम सिंह,गुरुचरण आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें 12 माह से वेतन नही दिया गया है व करीब 42 माह का पीएफ भी वेतन से काट लिया गया ,वेतन से ईएसआई काटने के बाद भी जमा नही किया गया है।

