जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर स्थानीय एसडीएम कोर्ट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करते आ रहे भाकियू टिकैत गुट से जुड़े किसान नेताओं ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि आन्दोलन को गति प्रदान करने के लिए अब एसडीएम कोर्ट परिसर में किसान अपने पशुओं को बांधने के अलावा चारपाई डालकर यही डेरा डालेगें और यदि इसके बावजूद समस्याओं का समाधान हुआ तो इससे बड़ा आन्दोलन करने के लिए भी बाध्य होगें।

