Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

राव वारिस के कंधों पर एक फिर बड़ी जिम्मेदारी

  • स्थानीय निकाय चुनाव के लिए बनाया गया पर्यवेक्षक
  • विधानसभा चुनाव में भी जयंत चैधरी ने जताया था भरोसा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जयंत चैधरी ने राव वारिस पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राव वारिस को स्थानीय निकाय चुनाव के लिए बनाये गये पर्यवेक्षकों की सूची में शामिल किया गया है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामशीष राय ने भरोसा जताया है कि राव वारिस अपने प्रभाव का पूरा इस्तेमाल करेंगे और स्थानीय निकाय चुनाव में रालोद के सिम्बल पर लड़ने वाले प्रत्याशियों को जीत की राह दिखायेंगे।

बता दें कि राव वारिस शामली और मुजफ्फरनगर में एक ऐसा नाम हैं, जो अपने कुशल व्यवहार व अच्छे आचरण के लिए जाने जाते हैं। राव वारिस का प्रभाव मुजफ्फरनगर व शामली दोनों जनपदों में हैं। राव वारिस बसपा से थानाभवन के विधायक रह चुके हैं। विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में लगतार उठाया था और उनका निस्तारण भी कराया था। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वह थानाभवन से रालोद के प्रबल उम्मीदवार माने जा रहे थे, परन्तु ऐन वक्त पर उनका टिकट काटकर अशरफ अली को दे दिया गया था। रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी ने स्वयं राव वारिस के घर पहुंचकर उन्हें भरोसा दिलाया था कि यदि उनकी सरकार बनी, तो वह उन्हें पूरा सम्मान दिलायेंगे। राव वारिस ने जयंत चैधरी की बात को मानते हुए अपने क्षेत्र में अशरफ अली के लिए पूरी मेहनत की थी, जिसका नतीजा यह हुआ था कि अशरफ अली विधानसभा चुनाव जीत गये थे।

एमएलसी चुनाव में भी जब आरिफ जौला को टिकट दिया गया था, तो उस समय भी राव वारिस ने आरिफ की जीत के लिए जबरदस्त मेहनत की थी, परन्तु आरिफ जौला यह चुनाव जीत नहीं पाये थे।

बता दें कि स्थानीय निकाय के चुनाव आने वाले हैं,जिसके लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने भी अपने मोहरे सेट करने शुरू कर दिये हैं। ऐसे में रालोद द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव को अपने सिम्बल पर लड़ने का ऐलान किया गया है, जिसमें उन्होंने पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के द्वारा उत्तर प्रदेश स्थानीय चुनाव के लिए पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व विधायक राव वारिस खान, विश्वेरनाथ मिश्रा, सुधाकर पाण्डेय, नीरज चैधरी, सुनील रोहटा, आरिफ महमूद, सुरेश गुप्ता, शेलेन्द्र यादव, गीता निगम, समरनाथ यादव, अभिषेक गुर्जर, बाबूलाल प्रमुख, राहुल शर्मा व अम्बुज पटेल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

राव वारिस ने जनवाणी से बातचीत में बताया कि रालोद प्रमुख जयंत चैधरी व प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया है, वह उस भरोसे पर पूरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर प्यार उन्हें मिलता रहा है और उम्मीद है कि स्थानीय निकाय चुनाव में भी जनता का भरपूर प्यार मिलेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...

Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझान, असम में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में जारी मतगणना के...

Election Results 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक बदलती सियासत, किसके हाथ आएगी सत्ता?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में...
spot_imgspot_img