Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर में पटरी से फिर उतरा एक और मालगाड़ी का डिब्बा

  • एक रोज पहले भी हुआ था ऐसा ही हादसा, अधिकारी हलकान
  • ट्रेन के डीरेल होने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक को दुरुस्त करते रेलवे कर्मचारी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: रेल हादसे नहीं रुक रहे हैं। हाल ये है कि शनिवार को भी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर सात पर एक बार फिर दूसरी मालगाड़ी डिरेल हो गई। फकत 24 घंटे के भीतर दूसरी मालगाड़ी के पटरी से उतरने को लेकर रेल अमले में हड़कंप मच गया। सेफ्टी टीम के साथ रेलवे इंजीनियर मौके पर पहुंचे। तुरंत मरम्मत शुरू कर दी गई। मालगाड़ी को सहारनपुर के ही खान आलमपुरा यार्ड भेजा गया।

बता दें कि रेल हादसे नहीं रुक रहे। एके रोज पहले प्लेटफार्म नंबर-7 पर मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई थी। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई थी। रेलवे अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया था। बाद में मरम्मत कर मालगाड़ी को अंबाला के लिए रवाना कर दिया गया।

शनिवार को फिर ऐसा ही हादसा हुआ। रेल अधिकारियों के मुताबिक, सुबह खानआलमपुरा यार्ड से खाली मालगाड़ी रवाना हुई। मालगाड़ी लोडिंग के लिए पंजाब की तरफ जा रही थी। जैसे ही मालगाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर सात पर आई तो ट्रेन के दो पहिये पटरी से उतर गए। इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम में दी गई। सेफ्टी टीम के साथ रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

यह हादसा भी उसी स्थान पर हुआ पर जहां बीती रात कोयले से भरी एक मालगाड़ी डिरेल हुई थी । फिलहाल, 24 घंटे में दो बार एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ी के डिरेल होने से अधिकारी भी हैरान रह गए। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि कल रात ट्रैक को ठीक कर दिया गया था और पूरी तरह जांच कर ली गयी थी मगर दुबारा फिर से मालगाड़ी का डिरेल होना अत्यंत गंभीर है जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, स्टेशन पर देर तक अफरा-तफरी रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img