Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: अंश इलेवन ने जीता फ़ाइनल मैच, ओम बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप के तहत चल रही अंडर–12 समर क्रिकेट कैंप लीग का फाइनल मैच अंश इलेवन बनाम युग इलेवन के बीच खेल गया । अंश इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए युग इलेवन ने 15 ओवर में 6 विकेट गवाकर 88 रन बनाए। युग इलेवन की ओर से नमनपाल ने 22 रन व कृष्णा ने 21 रनों का योगदान दिया। अंश इलेवन की ओर से नैतिक , आरव और ओम ने 2–2 विकेट लिए। 15 ओवर में 89 रनों का पीछा करने उतरी अंश इलेवन ने 11.5 ओवर में 4 विकेट गवाकर 90 रन बनाते हुए फाइनल मैच 6 विकेट से जीत लिया।

अंश इलेवन की ओर से ओम ने सर्वाधिक 30 रन ओर आरुष ने 21 रनों का योगदान दिया। युग इलेवन की ओर से विशाल ने 2 ओर कृष्ण ने 1 विकेट लिया। फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच ओम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया । इस लीग के बेस्ट बैट्समैन का खिताब 155 रन बनाने वाले बल्लेबाज युग ने जीता। बेस्ट बॉलर का खिताब लीग में सबसे ज्यादा 13 विकेट लेने वाले आरव मित्तल को मिला , बेस्ट फील्डर का खिताब निकुंज वर्मा को उनकी शानदार विकेट कीपिंग के लिए दिया गया । इस अवसर पर हेड कोच राजीव गोयल (टप्पू) ने सभी खिलाड़ियों देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान एकेडमी चेयरमैन रणधीर कपूर , राजीव गोयल (टप्पू) , संजय शर्मा ओर एकेडमी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img