Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कोविड के प्रति जागरूक करने में जुटा एंटी करप्शन ब्यूरो

  • मलिन बस्तियों में जा कर वस्त्र वितरण किए, स्वच्छता पर बल दिया

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते हुए देख कर एंटी करप्शन ब्यूरो के सदस्यों ने मलिन बस्तियों में जा कर लोगों को जागरूक किया और उनको आवश्यकतानुसार वस्त्र वितरण किए।

इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने लोगों को कोविड़ 19 के प्रति जागरूक किया और स्वच्छता पर अधिक बल दिया। शुक्रवार को संस्था के सदस्यों व फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर रंजना सैनी ने नजीबाबाद की जलालाबाद झुग्गी बस्ती पहुंच कर वहां लोगों को साफ सफाई व कोरोना के प्रति लापरवाही न बरतने व छोटी छोटी लापरवाही से होने वाले नुकसान से अवगत कराया।

रंजना सैनी ने बताया कि इस समय भारत एक चुनौतीपूर्ण संकट से जूझ रहा है जिसको हम अपनी जागरूकता से दूर कर सकते है। इंजीनियर विकास कुमार आर्य ने बताया कि हमारी फाउंडेशन की सदस्य शमीमा द्वारा भेंट किये गए वस्त्रों को नजीबाबाद में पचास व बिजनौर में एक सौ बच्चों को वस्त्र वितरण किये गए है एवं इसी के साथ फाउंडेशन पिछले छ: माह से शासन व प्रशासन के निर्देशन में वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है।

जागरूकता के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन सक्सेना, आयुष माहेश्वरी,सतबीर सिंह, स्वाति, शमीमा, वाजिद, सादमान, बिलाल अहमद आदि ने अपना पूर्ण योगदान दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img