Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

असामाजिक तत्वों ने पोस्टर नाली में फेंका, आक्रोश

  • भीम आर्मी एकता मिशन के स्थापना दिवस पर लगाए गए थे पोस्टर

जनवाणी संवाददाता |

रामपुरमनिहारान: भीम आर्मी एकता मिशन के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकताओं द्वारा गांव नल्हेड़ा गुर्जर में लगाये गए पोस्टर को असामाजिक तत्वों ने बीती रात फाड़ दिया और इसे नाली में फेंक दिया।

इस बात को लेकर गांव में तनाव पैदा हो गया। खबर मिलते ही संगठन के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं सहित मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।

इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्ववासन देकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में जिलाध्यक्ष ने घटना की तहरीर थाने में दी।

रविवार को क्षेत्र के गांव नल्हेड़ा गुर्जर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का पोस्टर नाली में पड़ा था। इसे देख कर दलित समाज के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना मिलते ही संगठन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर रोहित राज गौतम कार्यकर्ताओं सहित मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।

इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह मयफोर्स के गांव में पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। दलित समाज के लोग दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

संगठन के जिलाध्यक्ष डाक्टर रोहित राज गौतम ने बताया कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन के स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वसमाज की ओर से गांव के चौराहे पर संगठन की ओर से एक पोस्टर लगाया गया था।

इस पर डाक्टर भीमराव अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के भी चित्र छपे थे। इस पोस्टर को असामाजिक तत्वों ने फाड़कर नाली में फेंक कर गांव की शांति व माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। इससे महान विभूतियों का अपमान हुआ है। भीम आर्मी व बहुजन समाज इसे किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया और शीघ्र ही घटना के आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है।

जिलाध्यक्ष डाक्टर रोहित राज गौतम ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर एससीएसटी की धारा में मुकदमा किये जाने की मांग की है। इसके साथ ही ऐसा न होने की सूरत में संगठन द्वारा आन्दोलन किये जाने की चेतावनी दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...

Weather Update: एनसीआर में लू का असर जारी, अगले तीन दिन येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...
spot_imgspot_img