Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

ओडिशा कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन शुरू, नहीं देना होगा परीक्षा शुल्क

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य में 34 पुलिस जिलों और कमिश्नरेट पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिसके लिए आज यानी 30 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप इच्छुक हैं तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि आवेदन के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2022 से 21 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कॉन्स्टेबल के 4,790 पदों के लिए ओडिशा पुलिस भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। ओएमआर मोड में लिखित परीक्षा फरवरी 2023 में ओडिशा के 35 जिलों/प्रतिष्ठानों में आयोजित होने की संभावना है। कॉन्स्टेबलों का वेतनमान लेवल -05 (21,700 – 69,100 रुपये) है।

पात्रता मापदंड

ओडिशा पुलिस भर्ती में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर अप्लाई करने के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु जनवरी 2023 तक 18 वर्ष से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता

ओडिशा पुलिस भर्ती में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को कक्षा 12वीं पास होना चाहिए और उन्हें ओडिया बोलने, पढ़ने और लिखने में पारंगत होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर उपलब्ध विस्तृत भर्ती अधिसूचना को एक बार जरूर पढ़ लें।

चयन प्रक्रिया

ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 34 पुलिस जिलों और कमिश्नरेट पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर चयन के लिए एक खुली प्रतियोगी लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

भर्ती परीक्षा में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे

  • ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • ड्राइविंग टेस्ट (वैकल्पिक) और चिकित्सा परीक्षा।
  • कोई वाइवा-वॉयस टेस्ट नहीं होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं।
  • कॉन्स्टेबल (सिविल) -2022 के तहत अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर पर जाएं और पोर्टल पर पंजीकरण पूरा करें।
  • आवेदन पत्र भरें, पद का चयन करें, दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img