Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

प्रत्येक स्टेशन पर 15 सफाई कर्मियों की निुयक्ति

  • नमो भारत ट्रेन: रैपिड प्रशासन यात्रियों से भी ले रहा फीडबैक
  • ट्रेन में सफाई का काम रात 10 से सुबह 6 बजे तक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: देश की पहली नमो भारत ट्रेन (रैपिड) के रखरखाव व सफाई के लिए प्रत्येक आरआरटीएस स्टेशन पर 12 से 15 सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां की गर्इं हैं। एनसीआरटीसी प्रशासन के अनुसार ट्रेन में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सफाई कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है ताकि ट्रेन में यात्रियों को असुविधा न हो इसके अलावा प्रत्येक स्टेशन पर भी सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां की गई हैं। एनसीआरटीसी प्रशासन के अनुसार ट्रेन की आधुनिकता और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए बाकायदा यात्रियों से भी फीडबैक लिया जा रहा है।

02 13

एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स के अनुसार एनसीआरटीसी ट्रेनों में सफाई को लेकर प्रतिबद्ध है ताकि यात्रियों को ट्रेन में भी स्वच्छ वातावरण का एहसास हो सके। एनसीआरटीसी प्रशासन के अनुसार ट्रेन को तकनीकी रुप से एकदम फिट रखने के लिए भी प्रतिदिन मेंटिनेंस चेक किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा फोकस किया जा रहा है और इसके लिए बाकायदा सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। खास बात यह कि ट्रेन की मेंटिनेंस और साफ सफाई को लेकर खुद रैपिड यात्री सजग हैं और वो लगातार अपना फीडबैक एनसीआरटीसी को प्रोवाइड करा रहे हैं।

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन (रैपिड) को लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चर्चाएं हैं। उल्लेखनीय है कि रैपिड ट्रेन के साथ साथ रैपिड स्टेशनों की आधुनिकता और खूबसूरती तथा स्वच्छता अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार ही समायोजित की जा रही है। रैपिड अधिकारियों के अनुसार उनका लक्ष्य जून 2025 तक रैपिड सेवा को सराय काले खां से लेकर मोदीपुरम के बीच उसकी फुल स्ट्रेंथ के साथ दौड़ाना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img