Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

अर्चना गौतम के पिता ने कहा बेटी को जान का खतरा

  • प्रशासन से मांगी बेटी के लिए सुरक्षा
  • अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के पीए पर साधा निशाना
  • फेसबुक पर लाइव आकर निकाली भड़ास, पार्टी छोड़ने की धमकी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांग्रेस विपक्ष के रुप में जहां केन्द्र सरकार के निशाने पर है वहीं पार्टी की अंदरुनी उठापटक ने भी कांग्रेस के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। एआईसीसी व पीसीसी सूची को लेकर असंतुष्ट गुट को हाई कमान अभी संतुष्ट भी नहीं कर पाया था कि बिग बॉस फेम अर्चना गौतम ने फेसबुक पर लाइव आकर पार्टी नेतृत्व के लिए एक नई परेशानी खड़ी कर दी है। उन्होंने अपनी मांग पूरी न होने पर बाकायदा पार्टी छोड़ने तक की भी धमकी दे दी है। उधर, दूसरी ओर अर्चना गौतम के पिता ने बेटी की जान को खतरा बताते हुए जिला प्रशासन से उसके लिए सुरक्षा की भी मांग की है।

अर्चना गौतम का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे चंद घंटों में ही एक लाख के करीब वीव्स और लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह को सीधे कठघरे में खड़ा कया है। अर्चना गौतम ने इस वीडियो में खुलासा करते हुए कहा है कि कई दिग्गज कांग्रेस पार्टी ज्वाइंन करना चाहते हैं, लेकिन संदीप सिंह की वजह से यह लोग पार्टी ज्वाइंन नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि इन्हें प्रियंका गाधीं एवं राहुल गांधी से मिलवाने में संदीप सिंह खुद ही रोड़ा बने हुए हैं।

अर्चना गौतम ने यहां तक कहां कि वो पिछले एक साल से प्रियंका दीदी से मिलने के लिए गुहार लगा रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें प्रियंका दीदी से नही ंमिलवाया गया। फेसबुक लाइव के समय अर्चना गौतम ने संदीप सिंह के खिलाफ काफी सख्त लेहजा इस्तेमाल किया है। अर्चना गौतम ने सीधी धमकी दी है कि संदीप सिंह को यदि पार्टी से बाहर नहीं किया गया तो वो पार्टी छोड़ देंगी। संदीप सिंह इससे पूर्व भी कई स्थानीय कांग्रेसियों के निशाने पर रह चुके हैं। कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी भी संदीप सिंह के खिलाफ आवाज बुलन्द कर चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img