Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया रिटायरमेंट, फैंस का किया शुक्रिया अदा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अरिजीत सिंह सबसे बड़े गायकों में से एक माने जाते हैं, ने प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि अब वे प्लेबैक सिंगिंग के तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट नहीं करेंगे। अपने इस सफर को उन्होंने बेहद खूबसूरत यात्रा करार दिया, और उनके इस फैसले ने फैंस और सेलेब्स को हैरान कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में बताया, जिसमें उन्होंने लिखा, “हैलो, आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों तक मुझे श्रोताओं के रूप में जो प्यार मिला, उसके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करूंगा। इस पेशे को अलविदा कहना मेरा फैसला है, और यह एक शानदार यात्रा रही।”

संगीत बनाना जारी रखेंगे

अरिजीत ने पहले अपनी एक्स पर ट्वीट कर इस फैसले का खुलासा किया था। उन्होंने कहा, “भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान रहे हैं। मैं अच्छे संगीत का प्रशंसक हूं और भविष्य में एक छोटे कलाकार के रूप में और सीखूंगा, अपना काम करूंगा। आपके समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं संगीत बनाना बंद नहीं करूंगा।” यानी कि अरिजीत केवल प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन संगीत निर्माण का उनका सफर जारी रहेगा।

संगीत करियर की शुरुआत और सुपरहिट गाने

अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट रोमांटिक गाने दिए, जैसे ‘तुम ही हो’, ‘बिनते दिल’, ‘चन्ना मेरेया’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘केसरिया’, ‘तेरे इश्क में’, और ‘गहरा हुआ’, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं। उनका नाम प्रेम और रोमांस का पर्याय बन चुका है।

अरिजीत न सिर्फ एक बेहतरीन गायक हैं, बल्कि वे एक संगीतकार और निर्माता भी हैं। 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ रियलिटी शो में भाग लेने के बाद उनका संगीत करियर आरंभ हुआ। उनकी उत्कृष्टता को मान्यता देते हुए उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। 2025 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img