Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

ठंड में भी बकाया लेने के लिए दूसरे दिन भी किसान धरने पर अड़े रहे

जनवाणी सवांददाता  |

गागलहेड़ी: कड़ाके की ठंड व बूंदाबांदी में भी किसान यूनियन बकाया भुगतान को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। किसानों ने साफ साफ कह दिया है कि जब तक भुगतान नही करेगी मिल तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
मंगलवार को दया शुगर मिल मे गन्ना भुगतान को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। वही किसान यूनियन ने जिला गन्ना अधिकारी से दया शुगर मिल को प्रशासनिक अधिकार मे लेकर भुगतान कराने की मांग की है।

धरने के पहले दिन मिल प्रबंधक द्वारा 10 जनवरी तक भुगतान करने का आश्वाशन गया था। लेकिन किसान भुगतान ना होने तक धरने की बात पर अडिग रहे। उन्होंने 10 जनवरी तक भुगतान ना होने पर 11 जनवरी को मिल गेट पर धरना देने व मिल से किसी भी वस्तु चीनी, शीरा आदि ना निकलने देने कि चेतावनी दी।

अशोक यादव ने कहा कि मिल में भुगतान को लेकर बड़ी ढिलाई अपनाई जा रही है। मिल में चीनी जब बेची जाती है तो उसका पैसा क्यो नही किसानों को दिया जाता है। 11 जनवरी को जब धरना केन आॅफिस से उठकर गेट पर पहुचेंगे ओर मिल से एक भी चीज अंदर बाहर नही जाने दी जाएगी तो ही मिल अधिकारीयो के अक्ल ठीक होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img